पंचायती योजना में बच्चों और महिलाओं के मुद्दों को समावेश करने विषय पर रांची में राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन चाइल्ड इन नीड इंस्टिट्यूट,शिनी के द्वारा किया गया। मौके पर पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने कहा कि पंचायतों को बाल-संवेदनशील और महिला हितैषी बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं एवं बच्चों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। स्वयंसेवी संस्थाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने NGOs को आह्वान किया कि प्रतिबद्धता के साथ लक्ष्य को हासिल करने के लिए आगे बढ़े। मौके पर शिनी की राज्य प्रमुख तन्वी झा ने कहा कि महिलाओं और बच्चों की भागीदारी पंचायत स्तर पर सुनिश्चित होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि खूंटी और धनबाद में शिनी द्वारा बाल हितैषी ग्राम विकसित करने की पहल राज्य के लिए एक मॉडल है, जिसे झारखंड के अन्य क्षेत्रों में भी लागू किया जा सकता है।
Share the love Share this content
You Might Also Like
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रांची से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग गुप्ता को झारखंड का प्रभारी डीजीपी नियुक्त किया गया है।
IPS ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह बने CRPF के नए डायरेक्टर जनरल, SPG और NIA में निभाई अहम भूमिका


