Read Time:1 Minute, 16 Second
राजधानी रांची स्थित प्रदेश राजद कार्यालय में सदस्यता अभियान को प्रभावी बनाने के लिए झारखंड प्रदेश युवा राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष एवं अन्य प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी की उपस्थिति में एक बैठक आयोजित की गई | बैठक के उपरांत संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से झारखंड प्रदेश युवा राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष ने संबोधित किया | संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान चलाकर पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना है। पार्टी ने लक्ष्य रखा है कि 31 मार्च तक चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर युवा राजद के सदस्यों की संख्या कम से कम 25 करनी है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में विधानसभा में राष्ट्रीय जनता दल के विधायकों की संख्या को चार से 14 तक पहुंचानी है।