2025 Honda Dio लॉन्च, कीमत ₹96,749 से शुरू

0 0
Read Time:2 Minute, 20 Second

Honda Motorcycle & Scooter India (HMSI) ने भारतीय बाजार में 2025 Honda Dio 125 को लॉन्च कर दिया है। यह स्कूटर अब OBD2B-नॉर्म्स के अनुसार अपडेट किया गया है और इसमें कई नए बदलाव देखे जा सकते हैं। इसकी कीमत ₹96,749 (ex-showroom) से शुरू होती है।

2025 Honda Dio 125: इंजन और पावरट्रेन

2025 Honda Dio 125 में वही पुराना इंजन रखा गया है, लेकिन अब यह नए OBD2B नॉर्म्स के अनुसार ट्यून किया गया है। इसमें 123.92cc का सिंगल-सिलेंडर PGM-Fi इंजन है जो 8.19 HP की पावर और 10.5 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

2025 Honda Dio 125: डिज़ाइन अपडेट्स

नई Dio 125 का डिज़ाइन पिछले मॉडल जैसा ही रखा गया है, लेकिन इसमें नए ग्राफिक्स और रंगों का इस्तेमाल किया गया है। यह स्कूटर अब 5 रंगोंमें उपलब्ध है:

  • Mat Marvel Blue Metallic
  • Pearl Deep Ground Gray
  • Pearl Sports Yellow
  • Pearl Igneous Black
  • Imperial Red

2025 Honda Dio 125: फीचर अपडेट्स

2025 Honda Dio 125 में Idling stop system जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं, जो ईंधन की दक्षता बढ़ाते हैं। इसके अलावा, इसमें एक नया 4.2-inch TFT डिस्प्ले है, जिसमें माइलेज इंडिकेटरट्रिप मीटरईको इंडिकेटर और रेंज (खाली होने तक की दूरी) शामिल हैं। यह स्कूटर Honda RoadSync ऐप के साथ संगत है, जिससे राइडर्स को नेविगेशनकॉल/मैसेज अलर्ट्स और अन्य सुविधाएं मिलती हैं। इसके साथ ही इसमें Smart Key और USB Type-C चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है।

2025 Honda Dio 125: वेरिएंट्स और कीमत

2025 Honda Dio 125 भारत में दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है:

  1. DLX वेरिएंट की कीमत ₹96,749 (ex-showroom)
  2. H-Smart वेरिएंट की कीमत ₹1,02,144 (ex-showroom)

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

iOS 18.5 Public Beta 1 जारी: Mail ऐप और AppleCare पेज में हुए छोटे बदलाव

Apple ने मंगलवार को iPhone के लिए iOS 18.5 Public Beta 1 अपडेट जारी किया। यह एक माइनर अपडेट है जिसमें कुछ छोटे-मोटे बदलाव […]