प्रदेश कांग्रेस ओबीसी मोर्चा ने केंद्रीय कैबिनेट द्वारा जातीय जनगणना कराए जाने के निर्णय का स्वागत किया है। ओबीसी विभाग के अध्यक्ष अभिलाष साहू ने रांची में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा लंबे समय से इस मुद्दे को उठाया गया है। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना को लेकर राहुल गांधी ने सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष किया है। उन्हीं के संघर्ष का परिणाम है कि केंद्र सरकार ने जातीय जनगणना करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अभिलाष साहू ने कहा कि जातीय जनगणना सिर्फ घोषणा ही नहीं रह जाए इसके लिए सरकार को एक निश्चित समय निर्धारित करना चाहिए इसके साथ ही इसके लिए फंड का एलोकेशन भी करना चाहिए। मौके पर कांग्रेस नेता राजेश गुप्ता और राजन वर्मा ने भी अपनी बातों को रखा। उन्होंने कहा कि जिसकी जितनी आबादी उसकी उतनी भागीदारी के पक्षधर राहुल गांधी रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस ओबीसी मोर्चा ने केंद्रीय कैबिनेट द्वारा जातीय जनगणना कराए जाने का स्वागत किया

Read Time:1 Minute, 29 Second