आजसू पार्टी एक प्रतिनिधिमंडल आज गिरिडीह जिले के बगोदर जाएगा और नाइजर में अपहृत पांच मजदूरों के परिजनों से मुलाकात करेगा। पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत और संजय मेहता ने रांची में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बताया कि बगोदर के पांच मजदूरों का नाइजर में आतंकियों ने अपहरण कर लिया है। उन्होंने बताया कि आतंकी हमले में 12 लोगों की मौत हो गई है जबकि झारखंड के पांच मजदूरों का अपहरण कर लिया गया है। इस गंभीर मुद्दे को लेकर पार्टी ने विदेश मंत्रालय को पत्र भी लिखा है जिस पर कार्रवाई की जा रही है।आजसू पार्टी के नेता संजय मेहता ने बताया कि नाइजर में स्थानीय पुलिस हेलीकॉप्टर से लगातार सर्च अभियान चला रही है लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।
Share the love Share this content
You Might Also Like
विधानसभा चुनाव 2024: असम के मुख्यमंत्री ने रांची में विधायकों संग की बैठक, आज जमशेदपुर में करेंगे कार्यकर्ताओं से संवाद
IAS एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए सात लाख 23 हजार 401 रुपये


