इटली की मशहूर सुपरकार निर्माता Automobili Lamborghini ने सालाना आधार पर अपनी तिमाही कमाई में 29.6% की जबरदस्त बढ़ोतरीदर्ज की है। कंपनी की कुल कमाई इस तिमाही में 895.2 मिलियन यूरो पहुंच गई। खास बात ये है कि लगातार आठवें साल Lamborghini ने बिक्री में ग्रोथ दर्ज की है, वो भी तमाम वैश्विक राजनीतिक तनाव और ट्रेड अनिश्चितताओं के बीच। इस ग्रोथ का सबसे बड़ा कारण कंपनी की हाइब्रिड मॉडल लाइनअप — खासकर Revuelto और Urus SE — की जबरदस्त ग्लोबल डिमांड को माना जा रहा है।
📌 कमाई और बिक्री का लेखा-जोखा
Volkswagen Group की सब्सिडियरी Lamborghini ने इस तिमाही में 248.1 मिलियन यूरो का ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBIT) हासिल किया, जो 2024 की इसी अवधि के मुकाबले 32.8% ज्यादा है।
जनवरी से मार्च 2025 तक कंपनी ने दुनियाभर में 2,967 यूनिट्स डिलीवर कीं।
- अमेरिकास में 21% की ग्रोथ के साथ 1,034 यूनिट्स बिकीं।
- EMEA (यूरोप, मिडल ईस्ट और अफ्रीका) में 7% बढ़त के साथ 1,368 यूनिट्स।
- APAC (एशिया पैसिफिक) में 14% ग्रोथ के साथ 565 यूनिट्स डिलीवर हुईं।
सबसे बड़ा मार्केट अमेरिका रहा, जहां 933 यूनिट्स बिकीं। इसके बाद:
- जर्मनी: 366 यूनिट्स
- ब्रिटेन: 272 यूनिट्स
- जापान: 187 यूनिट्स
- इटली: 143 यूनिट्स
- दक्षिण कोरिया: 134 यूनिट्स
- मिडल ईस्ट: 104 यूनिट्स
- स्विट्जरलैंड: 95 यूनिट्स
- ऑस्ट्रेलिया: 85 यूनिट्स
- फ्रांस/मोनाको: 76 यूनिट्स
📌 Revuelto की दो साल की वेटिंग
Lamborghini की नई हाइब्रिड सुपरकार Revuelto की डिमांड इतनी ज्यादा है कि कंपनी के मुताबिक इसकी डिलीवरी के लिए दो साल की वेटिंगचल रही है।
📌 सीईओ का बयान
Lamborghini के चेयरमैन और सीईओ Stephan Winkelmann ने कहा,
“भविष्य हमारे हाथ में है। हमें खुद अपनी मजबूती बनानी होगी। इस साल की शुरुआत के नतीजे दिखाते हैं कि अनिश्चित आर्थिक हालातों के बावजूद हमारा ब्रांड कितना मजबूत है। दुनियाभर में डिमांड बनी हुई है और ये आंकड़े साबित करते हैं कि परफॉर्मेंस, इनोवेशन और एक्सक्लूसिविटी को साथ लेकर चलने की हमारी रणनीति सही दिशा में है।”