झारखण्ड कैबिनेट की गुरुवार को हुई बैठक मे स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव लाये गए थे, जिसे मंत्रिपरिषद की स्वीकृति मिल गई है। स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी ने बताया कि सभी छोटे – बड़े अस्पतालों मे सीसी टीवी कैमरे लगाए जायेंगे। उन्होंने बताया कि बेहतर कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित भी किया जाएगा। पत्रकारों के एक सवाल के जवाब मे स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल की घटना की जाँच होगी, और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
Honda Motorcycle & Scooter India ने जनवरी 2025 में भारत में CBR650R और CB650R बाइक्स लॉन्च की थी। हालांकि उस वक्त ग्लोबल मार्केट में मिलने वाला E-Clutch वेरिएंट भारतीय बाजार में पेश नहीं किया गया था। अब कंपनी ने इन दोनों बाइक्स के E-Clutch वर्जन भी भारत में लॉन्च कर दिए हैं। क्या है Honda का E-Clutch सिस्टम? Honda ने 2023 में E-Clutch टेक्नोलॉजी पेश की थी। इसकी खासियत ये है कि बाइक चलाने के लिए अब क्लच लीवर को दबाने की जरूरत नहीं पड़ती। इससे राइडिंग काफी स्मूद और आसान हो जाती है, खासकर शहर के ट्रैफिक में। इंजन और परफॉर्मेंस दोनों बाइक्स में 649cc का इनलाइन-4 सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 12,000 rpm पर 95 hp की पावर और 9,500 rpm पर 63 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स और E-Clutch सिस्टम को जोड़ा गया है, जो राइडर को बिना क्लच दबाए गियर बदलने की सुविधा देता है। फीचर्स डिजाइन में क्या अंतर?