रांची मे पांच दिवसीय जनजातीय एवं क्षेत्रीय संगीत और नृत्य कार्यशाला की शुरुआत हुई

editor_jharkhand
0 0
Read Time:1 Minute, 18 Second

झारखण्ड सरकार के सांस्कृतिक कार्य निदेशालय की ओर से रांची मे शनिवार से पांच दिवसीय जनजातीय एवं क्षेत्रीय संगीत और नृत्य कार्यशाला की शुरुआत हुई। कार्यशाला का उद्घाटन रांची विश्वविद्यालय के कुलपति अजीत कुमार सिन्हा ने किया | कार्यशाला कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने अखरा की पूजा के साथ किया। जिसके बाद स्थानीय कलाकारों ने गीत संगीत के कई आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।इस कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञ कलाकारों द्वारा युवाओं को क्षेत्रीय कला संस्कृति की जानकारी दी जाएगी। इस दौरान क्षेत्रीय संगीत के कई कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी होगी। मौके पर कुलपति अजीत सिन्हा ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य युवाओं मे क्षेत्रीय कला संस्कृति के प्रति रूचि पैदा करना है।

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

BCCI की अपील पर भी नहीं बदला विराट कोहली का फैसला, टेस्ट क्रिकेट छोड़ने पर अड़े — रिपोर्ट का खुलासा

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट जारी रखने के लिए मनाने की हर कोशिश कर ली है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इस प्रयास को अब तक कोई कामयाबी नहीं मिली है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, विराट कोहली ने टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास लेने का मन बना लिया है और इस बारे में चयन समिति को पहले ही सूचित कर दिया था। BCCI ने विराट को टेस्ट टीम में बनाए रखने के लिए उनके महत्व को भी समझाने की कोशिश की, खासकर तब जब रोहित शर्मा के भी टेस्ट से संन्यासलेने के बाद भारतीय मिडिल ऑर्डर अनुभवहीन हो गया है। बावजूद इसके, विराट ने अपने फैसले पर अडिग रहने का इरादा जताया है। सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया,“कोहली ने दो हफ्ते पहले ही सिलेक्टर्स को अपने इरादे की जानकारी दे दी थी। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ खेलने के लिए मनाने की कोशिशें जारी थीं, लेकिन उनका रुख अभी भी वही है। अब आखिरी फैसला अगले हफ्ते टीम चयन बैठक के दौरान होगा।” दरअसल, ऑस्ट्रेलिया में हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान कोहली का प्रदर्शन सवालों के घेरे में था। क्रिकेट पंडितों का मानना था कि इंग्लैंड का दौरा उनके टेस्ट करियर का असली इम्तिहान साबित होगा। हालांकि, पिछले 10 दिनों में हालात तेजी से बदले हैं। इसी के साथ रोहित शर्मा के जाने और विराट कोहली के संभावित फैसले के बीच एक और भारतीय दिग्गज पर भी टेस्ट टीम में अपनी जगह खोने का खतरा मंडरा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, मोहम्मद शमी की फिटनेस और लय को लेकर चयनकर्ताओं में संशय बना हुआ है। BCCI सूत्रों ने कहा,“शमी अब टेस्ट टीम में ऑटोमैटिक पिक नहीं हैं। लंबे वक्त से वो इंटरनेशनल क्रिकेट से बाहर हैं और वापसी के बाद से लय में नहीं दिखे। आईपीएल के प्रदर्शन को भले ही टीम चयन का पैमाना न माना जाए, लेकिन शमी अभी भी रन-अप पूरा नहीं कर पा रहे और गेंद पहले जैसी तेजी से विकेटकीपर तक नहीं पहुंच रही। 2023 वर्ल्ड कप के बाद उनकी चोट के चलते भी स्थिति मुश्किल है।” अगर विराट कोहली ने अपना फैसला नहीं बदला, तो इंग्लैंड दौरे के लिए टेस्ट टीम का चयन BCCI के लिए बड़ी चुनौती साबित होने वाला है।