भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर बोकारो से कांग्रेस की विधायक श्वेता सिंह के वोटर कार्ड और पैन समेत कुछ अन्य दस्तावेजों में गड़बड़ी की शिकायत की है। प्रतिनिधि मंडल में राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, रांची विधायक सीपी सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश सिन्हा और बोकारो से पूर्व विधायक बीरांची नारायण शामिल थे। राज्यपाल से मुलाकात के बाद पूर्व विधायक बीरांची नारायण और रांची विधायक सीपी सिंह ने बताया कि बोकारो की वर्तमान विधायक श्वेता सिंह ने चुनाव के दौरान शपथ पत्र में गलत जानकारी दी है। वही श्वेता सिंह के नाम से दो-दो पैन कार्ड और चार वोटर कार्ड है। उन्होंने कहा कि एक देश में एक व्यक्ति का दो पैन कार्ड होना काफी गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि श्वेता सिंह का नाम चार जगह पर मतदाता सूची में भी दर्ज है। राज्यपाल से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधि मंडल ने इस पूरे मामले में न्याय का आग्रह किया है।
बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात

Read Time:1 Minute, 39 Second