केंद्रीय मंत्री ने कहा वर्तमान युवा पीढ़ी को देश में लगे आपातकाल के मूल कारणों को जानना बेहद जरूरी

editor_jharkhand
0 0
Read Time:3 Minute, 21 Second

राजधानी रांची स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के द्वारा प्रेस वार्ता को संबोधित किया गया एवं इस प्रेस वार्ता के माध्यम से 1975 में देश में लगे आपातकाल एवं उस दौरान तात्कालिक केंद्र सरकार के कार्य प्रणाली पर विस्तृत रूप से बात रखी गई | केंद्रीय मंत्री ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अभी वर्तमान युवा पीढ़ी को देश में लगे आपातकाल के मूल कारणों को जानना बेहद जरूरी है| केंद्र में इंदिरा गांधी का शासन काल एक प्रकार से वंश वाद का उपज था एवं लोकतंत्र और वंश वाद एक दूसरे का पूरक नहीं हो सकता| 25 जून 1975 को तात्कालिक इंदिरा सरकार ने देश में आपातकाल की घोषणा की और इस इमरजेंसी के दौरान कई राजनीतिक दल के शिर्ष नेताओं को जेल के अंदर डालने का काम किया गया साथ ही लोकतंत्र के चौथे स्तंभ प्रेस के स्वतंत्रता पर भी कुठाराघात किया गया | इसके अलावा देश में कई धार्मिक स्थान को भी क्षति पहुंचाई गई बड़ी संख्या में लोग विस्थापित भी हुए| आपातकाल के दौरान हुए गतिविधियों के खिलाफ युवाओं को सजग होने की आवश्यकता है | कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता लोग किस प्रकार से संविधान का किताब हाथों में लेकर उसकी दुहाई देते चल रहे हैं आपातकाल के दौरान वहीं कांग्रेस की शासन वाली सरकार ने इसी संविधान की गरिमा पर कहीं ना कहीं ठेस पहुंचाने का काम किया| कांग्रेस पार्टी को 25 और 26 जून को देशभर में माफी सभा आयोजित कर देश के लोगों से माफी मांगनी चाहिए| केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने झारखंड के लोगों से अपील किया कि झारखंड में अब आजादी की तीसरी लड़ाई लड़नी होगी झारखंड बारूद के ढेर पर है और वह बारूद है झारखंड का जमाई टोला| पूरे देश भर से घुसपैठियों को चिन्हित किया जा रहा है और झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठी और रोहिंग्याओं के लिए रेट कारपेट बिछाए जाने का काम किया जा रहा है| झारखंड में आदिवासियों की संख्या लगातार घटती जा रही है झारखंड की पहचान आदिवासी के बगैर नहीं है इसलिए झारखंड के युवाओं को अस्तित्व के लिए आंदोलन करने की आवश्यकता है |

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इंडियन मोटरसाइकिल ने भारत में अपनी 2025 मॉडल ईयर की हैवीवेट मोटरसाइकिलों की कीमतों का ऐलान कर दिया है

इन बाइक्स में दमदार परफॉर्मेंस और शानदार स्टाइल का बेजोड़ संगम मिलता है। ब्रांड का दावा है कि ये मॉडल […]