संजय सेठ ने कहा रांची लोकसभा में रेलवे और इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव हो रहे

रांची के सांसद और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि रांची लोकसभा में रेलवे और इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव हो रहे हैं| रांची लोकसभा में रेलवे के क्षेत्र में 4224 करोड़ रुपये की विकास योजनाएं चल रही हैं| यह राशि सिर्फ़ एक आंकड़ा नहीं बल्कि रांची के लोगों के सपनों को हकीकत में बदलने का प्रतीक है। कोडरमा-रांची रेलवे लाइन जिसकी लागत 234 करोड़ रुपये थी अब पूर्ण हो चुकी है| यह रेलवे लाइन न सिर्फ़ कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी बल्कि क्षेत्र की आर्थिक समृद्धि का आधार है।पिछले 70 सालों में जितना काम हुआ उससे कहीं ज्यादा तेजी से आज इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। रांची लोकसभा में 32 अंडरपास और फ्लाईओवर का निर्माण कार्य जोरों पर है। रांची के चुटिया में नया बदलाव दो रेलवे ओवर ब्रिज (ROB) का निर्माण प्रस्तावित है|

Leave a Reply