केंद्र सरकार ने रोजगार मेला के माध्यम से देश के 51 हजार नवचयनित केंद्रीय कर्मचारियों को आज नियुक्ति पत्र सौंपा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑडियो विजुअल माध्यम से नियुक्ति पत्र पाने वाले युवाओं को सम्बोधित किया और उन्हें बधाई दी। इस मौके पर रांची मे भी कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहाँ केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने राज्य के चयनित 172 मे से 25 युवाओं को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र दिया।आज इस रोजगार मेले मे केंद्रीय संस्थाओं इनका चयन रेलवे, गृह मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय और भारतीय डाक सेवा के लिए हुआ है। इनमे केवल रेलवे ने 127 युवाओं को नौकरी दी है। जहाँ केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने झारखण्ड के नव चयनित केंद्रीय कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा देश के युवाओं को आगे रखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ये युवा विकसित भारत के ब्रांड इम्बेसडर होंगे।मौके पर दक्षिण पूर्व रेल मण्डल के मण्डल रेल प्रबंधक जसमित सिंह बिंद्रा ने चयनित युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि यह केंद्र सरकार की उस नीति का प्रमाण है, जिसमे युवा सशक्तिकरण को विकास की धूरी माना गया है। उन्होंने कहा कि झारखण्ड को इसमें शामिल किया जाना अत्यंत गर्व का विषय है।मौके पर नियुक्ति पत्र पाने वाले युवा अत्यंत हर्षित और गौरवान्वित दिखे। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों की खूब प्रशंसा की।
केंद्र सरकार ने रोजगार मेला के माध्यम से 51 हजार नवचयनित केंद्रीय कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा

Read Time:2 Minute, 21 Second