मंत्री चंपई सोरेन ने झारखंड चालक एवं परिवहन सुरक्षा अभियान का किया शुभारंभ

admin

मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि कोविड-19 से उत्पन्न आपातकाल में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। हमें इस से लड़ना है और जीना है। उन्होंने कहा कि वाहन मालिकों, चालको एवं आम लोगों तक कोविड-19 से बचाव की जानकारी पहुंचाने के लिए झारखंड राज्य परिवहन विभाग द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। विभाग द्वारा जारी मार्गदर्शिका में बताया गया है कि लोगों से फिजिकल डिस्टेंसिंग बनाकर रखें, हाथ हमेशा धोते रहें, मास्क का इस्तेमाल करें और वाहन को सैनिटाइज करते रहे।

1 0
Read Time:2 Minute, 36 Second

मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि कोविड-19 से उत्पन्न आपातकाल में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। हमें इस से लड़ना है और जीना है। उन्होंने कहा कि वाहन मालिकों, चालको एवं आम लोगों तक कोविड-19 से बचाव की जानकारी पहुंचाने के लिए झारखंड राज्य परिवहन विभाग द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। विभाग द्वारा जारी मार्गदर्शिका में बताया गया है कि लोगों से फिजिकल डिस्टेंसिंग बनाकर रखें, हाथ हमेशा धोते रहें, मास्क का इस्तेमाल करें और वाहन को सैनिटाइज करते रहे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जारी किए जा रहे गाइड लाइनों का पालन किया जा रहा है। जिससे लोगों तक जागरूकता फैलाई जा सके और कोविड-19 के संक्रमण से उन्हें बचाया जा सके।

इस अवसर पर झारखंड परिवहन सचिव के रवि कुमार ने कहा कि कोविड-19 के कारण स्थिति पहले जैसी नहीं रही है। यह, बात हम लोगों को समझना होगा। गाड़ी के मालिक, चालक एवं सहायक इस बात को समझे एवं विभाग द्वारा जारी की गई मार्गदर्शिका के अनुसार कार्य करें। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए मार्गदर्शिका बनाई गई है। इसके साथ ही एक वीडियो के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस वीडियो को झारखंड में चल रहे एलईडी पर भी दिखाया जाएगा। इसके साथ ही सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर भी मार्गदर्शिका एवं वीडियो का वृहद प्रचार प्रसार किया जाएगा। जिससे जन-जन को मार्गदर्शिका के सहारे जागरूक किया जा सके। जब तक कोविड-19 के लिए वैक्सीन नहीं बन जाती, तब तक हमें इसी तरह सावधानी से रहना होगा। उन्होंने कहा कि रोड सेफ्टी के कर्मचारियों द्वारा मार्गदर्शिका एवं टूल किट का वितरण भी किया जाएगा, जिससे लोगों तक जागरूकता फैल सके।

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपनी बात रखी

झारखंड मंत्रालय में कोरोना संकट और लॉकडाउन को लेकर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये विचार विमर्श किया। मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि मैंने श्रमिकों की मदद हेतु कई कदम उठाया है। जिसमे मनरेगा मजदूरी एवं श्रम दिवस में बढ़ोत्तरी, जीएसटी भुगतान, कर प्रणाली में संशोधन कर राज्य की धन संग्रह शक्ति बढ़ाने की कोशिश की है। वहीं रोजगार सृजन एवं लोगों के जीवन को बचाने का प्रयास भी किया जा रहा है।