मुख्यमंत्री हेमन्त में बेरमो विधायक, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री स्वर्गीय राजेन्द्र सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राजेन्द्र सिंह मेरे अभिभावक थे। उनकी छाया में मैं बड़ा हुआ। सदैव उनका मार्गदर्शन मुझे प्राप्त होता रहा। उनका यूं चले जाना गहरा दुख दे गया।स्वास्थ्य मंत्री के रुप में इनका कार्यकाल मिल का पत्थर साबित हुआ है। उन्होंने एक लंबी लकीर खींची है।मुख्यमंत्री ने कहा राजेंद्र सिंह का सभी राजनीतिक दल के लोगों के साथ हमेशा अच्छा व्यवहार रहा। हमें उनके जीवनकाल से प्रेरणा लेने की जरूरत है। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.रामेश्वर उरांव सहित कई कांग्रेसी विधायक और पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित हुए।
Share the love Share this content
You Might Also Like
बाबुलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, क्वारंटाईन सेंटर पर उठाए सवाल
हिमंता बिस्वा सरमा ने रांची में कहा, ‘हेमंत सोरेन सरकार से युवा निराश, झारखंड में घटी है हिंदुओं की जनसंख्या,’ बांग्लादेश के हालात पर भी जताई चिंता।


