रांची जिला कांग्रेस कमेटी का सर्व धर्म प्रार्थना सभा

editor_jharkhand
0 0
Read Time:1 Minute, 34 Second

रांची जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में झारखंड एनडीए के लोकसभा एवं राज्यसभा के वर्तमान सांसदों को राज्य की जनता के प्रति उनकी जवाब देही एवं करते हुए करने हेतु राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोराबादी मैदान में सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया| इस आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में हिंदू रीति हवन सहित सभी धर्म के अनुसार प्रार्थना किया गया| कार्यक्रम में उपस्थित रांची जिला कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि मौके पर झारखंड से एनडीए के लोकसभा और राज्यसभा के सभी 12 सांसदों की तस्वीर लगाई गई थी। इन तस्वीरों के बगल में लिखा गया था कि झारखंड से सांसद चुने गए हैं इसलिए झारखंड की जनता का कर्ज अदा करें। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश किरण महतो ने कहा कि एनडीए सांसदों को ईश्वर सद्बुद्धि दें ताकि वे झारखंड और यहां की जनता के हितों की आवाज को संसद में और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने बुलंद करें। जिला अध्यक्ष ने कहा कि एनडीए के सांसदों को झारखंड के हक में आवाज उठानी चाहिए।

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

क्रिसमस का तैयारी अंतिम चरण पर

ईसाई धर्मावलंबियों का सबसे बड़ा त्यौहार जीसस क्राइस्ट का जन्मोत्सव का पर्व क्रिसमस महज 2 दिन शेष है| 24 दिसंबर […]