ईसाई धर्मावलंबियों का सबसे बड़ा त्यौहार जीसस क्राइस्ट का जन्मोत्सव का पर्व क्रिसमस महज 2 दिन शेष है| 24 दिसंबर के मध्य रात्रि में प्रभु यीशु मसीह का जन्मोत्सव मनाया जाना है| ऐसे में राजधानी रांची में ईसाई धर्म लंबियों के इस महापर्व की तैयारी लगभग अपने अंतिम चरण में है |रांची शहर के विभिन्न गिरजाघर और उसके आसपास के क्षेत्र में बेहद ही आकर्षक विद्युत सजा की गई है |एवं प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव का सांकेतिक चित्रण चरणी के माध्यम से किया गया है| वहीं राजधानी रांची के बाजारों में भी क्रिसमस से रिलेटेड घरेलू सजावट की सामग्री की बिक्री जोरों पर है | वही जगह-जगह पर कैरोल्स, क्रिसमस कार्निवल, क्रिसमस गैदरिंग और क्रिसमस मिलन समारोह का दौर भी जारी है| वहीं शहर के इसी बाहुल्य क्षेत्र में क्रिसमस के गाने चारों तरफ सुनाई देने लगी है| इस बार की खास बात यह है कि रांची के पुरुलिया रोड को झारखंड सरकार के सौजन्य से बहुत ही आकर्षक ढंग से सजाया गया है|
क्रिसमस का तैयारी अंतिम चरण पर
Read Time:1 Minute, 33 Second