Read Time:57 Second
राजधानी रांची के राजभवन के समीप झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी कर्मचारी सभा झारखंड के बैनर तले राजभर के आए आंगनबाड़ी सेविकाओं ने अपनी 9 सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना दिया | धरना में उपस्थित झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी कर्मचारी सभा की महामंत्री ने कहा कि आज का यह आयोजित धरना सरकार को अपनी मांगों को लेकर झारखंड विधानसभा के चल रहे बजट सत्र के दौरान ध्यान आकृष्ट करने के लिए सांकेतिक रूप से दिया जा रहा है | हमारी मांग मे आंगनबाड़ी सेविकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी करते हुए 20हजार एवं सहायीकाओ का ₹15000 किए जाएं सहित 9 सूत्री मांगे हैं |