पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने दुख व्यक्त किया

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने दुख व्यक्त किया है | झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रिया भट्टाचार्य ने पहलगाम में पर्यटकों की की गई निर्मम हत्या को लेकर केंद्र सरकार से जवाबी कार्रवाई की मांग की है | उन्होंने कहा कि नापाक मनसूबे कभी सफल नहीं होंगे | पहलगाम में आतंकी हमला कर लोगों के बीच दर का माहौल पैदा करने की कोशिश की जा रही है क्योंकि कुछ दिनों में अमरनाथ का यात्रा शुरू होने वाला है | लेकिन इतना आता है कि किसी भी सूरत पर अमरनाथ की यात्रा नहीं रुकेगी | इससे पहले भी पुलवामा अटैक हुए थे उसकी जांच अभी बाकी है | आखिर आतंक के पीछे के साजिश करने वाले कब बेनकाब होंगे |

Leave a Reply