राजधानी रांची के प्रदेश भाजपा कार्यालय में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया एवं इस प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के संविधान बचाओ रैली के दौरान संबोधन पर राजनीतिक प्रतिक्रिया व्यक्त किया | प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड्गे ने खड्ग भी निकाला तो वह आम अपेक्षा के प्रतिकूल देश के खिलाफ निकला।लोगों को उम्मीद थी कि पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देंगे।लेकिन वह तो देश के इंटेलिजेंस एजेंसी और प्रधानमंत्री की मंशा पर ही प्रश्न कर गए।प्रतुल ने कहा कि इस समय जब पूरा देश एक स्वर में आतंकी और आतंकियों के आकाओं मिट्टी में मिलाने की मांग कर रहा है। तो उस समय देश के दूसरे सबसे बड़े दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष का इस तरह के बयान से देश और विदेश में गलत संकेत जाएगा। उन्होंने ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीयता की राजनीति करती है।इसीलिए हमने कभी भी इंटेलिजेंस के फैलियर पर प्रश्न नहीं उठाया है।26/11 का मुंबई हमले और प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की प्रधानमंत्री आवास में उनके बॉडीगार्ड द्वारा हत्या देश के दो सबसे बड़े इंटेलिजेंस फेलियर है।लेकिन भाजपा ने उस समय देश की वर्तमान स्थिति को देखते हुए उस समय इस पर प्रश्न नहीं उठाया था।बल्कि भाजपा पूरे तरीके से सरकार के साथ खड़ी रही।
भाजपा कार्यालय में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया

Read Time:2 Minute, 20 Second