पेसा कानून पर एक वृहद चर्चा और लोगों से मिले सुझाव के आधार पर ड्राफ्ट तैयार करने के लिए रांची में कार्यशाला का आयोजन किया गया| कार्यशाला में पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, स्कूली शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन, परिवहन मंत्री दीपक बिरवा मौजूद थे| इनके अलावा कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के राजू, कांग्रेस विधायक राजेश कछप, कांग्रेस के विधायक नमन विंकसल कोंगाडी कार्यक्रम में उपस्थित रहे| कार्यक्रम में कई एक्सपर्ट भी शामिल हुए| कार्यशाला में पेसा नियमावली पर सभी से राय ली गई ताकि इसे जल्द से जल्द लागू किया जा सके| कार्यशाला का उद्देश्य पेसा कानून की व्यवहारिक समझ को बढ़ाना, ग्राम पंचायत की भूमिका को सशक्त करना और संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित करना था| घंटों तक चली बैठक के बाद पंचायती राज विभाग की मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि पेसा ड्राफ्ट रूल पर विस्तृत चर्चा की गई| चर्चा के दौरान इस बात पर जोर दिया गया कि शेड्यूल एरिया में जाकर लोगों का विचार जाना जाए| उन्होंने कहा कि झारखंड में लोगों के सुझाव के बाद पेसा कानून बनाया जाएगा ताकि इसे आसानी से लागू किया जा सके| मौके पर कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि पेसा कानून से जुड़े विषयों पर किसी भी प्रकार से भ्रम की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए| उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता के अनुरूप पैसा का ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा और उसके बाद इसे कानून बना कर लागू किया जाएगा|
पेसा कानून पर एक वृहद चर्चा और लोगों से मिले सुझाव के आधार पर ड्राफ्ट तैयार

Read Time:2 Minute, 25 Second