चाईबासा में हुए आईडी ब्लास्ट सीआरपीएफ के जवान सत्यवान कुमार सिंह सहादत हो गई। रांची के दुर्गा स्थित सीआरपीएफ के 133 बटालियन मुख्यालय में उन्हें अंतिम सलामी दी। मौके पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत मुख्य सचिव अलका तिवारी और पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता समेत वरीय अधिकारियो ने भी जवान को सलामी दी। अपने शोक संदेश में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार में इस घटना को काफी दुखद बताया। उन्होंने कहा कि झारखंड में नक्सली गतिविधियों पर काफी हद तक रोक लगाई गई है। राज्यपाल ने कहा कि वॉर 2026 तक पूरे देश को नक्सल मुक्त बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे एक सघन अभियान के दौरान इस तरह की घटना हुई है। घटना से वे काफी मर्माहत है। मुख्यमंत्री ने कहा थी दुख की इस घड़ी में जवान के परिजन के साथ राज्य सरकार खड़ी है।
चाईबासा में हुए आईडी ब्लास्ट सीआरपीएफ के जवान सत्यवान कुमार सिंह सहादत हो गई

Read Time:1 Minute, 31 Second