बरियातू थाना क्षेत्र के बरियातू हाउसिंग कॉलोनी रोड नं0-2 में कुछ लोगों के रुके होने को सूचना जिले के डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को मिली थी। जिसके द्वारा ऑनलाईन गैमिंग और अवैध काम को अंजाम दिया जा रहा था। जिसको लेकर सिटी एसपी और सदर डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित छापामारी टीम के द्वारा छापामारी के क्रम में उस मकान में 14 लड़के के पास 5 लैपटॉप, 17 मोबाईल और 90 विभिन्न बैंक के ए.टी.एम. कार्ड बरामद किए गए।पुछताछ के क्रम में इनलोगों ने बताया कि ये लोग एक महिना से इस मकान में है और ऑनलाईन गैमिंग करवाते है। इनलोगों का कुछ आदमी जो बाहर से गाईड करता है और कभी कभी आता था। उन लड़कों को 15 से 20 हजार रुपया महिना मिलता था। संगठित होकर अवैध जुआ ऑनलाईन गैमिंग करवाने के विरुद्ध बरियातु थाना में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी केशव कुमार, आलोक बलजीत, दिलीप कुमार, बिकोठी मंडल,नितीश कुमार, अंजन कुमार, सुबोध कुमार, कृष्ण कुमार, साजन कुमार, अरुष यादव,पंकज कुमार, विवेक कुमार और रौशन कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
Share the love Share this content
You Might Also Like
विधायक शिवपूजन मेहता को नेता प्रतिपक्ष बनाने के मांग को लेकर शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन किया गया
झारखंड में कैंसर देखभाल को सशक्त बनाने के लिए मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर ने Tata Trusts के सीईओ श्री सिद्धार्थ शर्मा से महत्वपूर्ण बैठक की


