मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने बच्चे को मां से मिलाने पर की, रांची पुलिस की सराहना

0 0
Read Time:2 Minute, 6 Second

झारखंड की सत्ताधारी दल कांग्रेस के मंत्री जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्या से रूबरू हो रहे हैं। आम लोगों की छोटी बड़ी समस्याओं का समाधान भी मंत्री कर रहे हैंजिसमें अधिकारी भी साथ दे रहे हैं। ऐसे में एक मामले का निपटारा करने पर मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने रांची पुलिस की सराहना की है। झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार की घटक दल कांग्रेस लगातार जनता से जनता दरबार के माध्यम से लोगों की समस्याओं को सुन रही है। कांग्रेस कोटे के मंत्री लोगों की समस्याओं को सुन रहे है।ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह की पिछले जनता दरबार में आई एक महिला की समस्या का त्वरित समाधान हुआ। जिस पर उन्होंने रांची पुलिस की सराहना की। जिले के डीआईजी ने इस पूरी घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि मंत्री के निर्देश के तहत हिंदपीढ़ी थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।अनुसंधान के तहत पुलिस के दबाव के बाद बच्चे को लेकर जम्मू कश्मीर गया पिता वापस आया।वहीं सीडब्ल्यूसी के माध्यम से बच्चे को मां को सौंपा गया। जिस तरह से मंत्री ने महिला की समस्या के समाधान की पूरी कहानी बताई।इससे कहीं ना कहीं यह साफ होता है कि मंत्री के जनता दरबार से आम लोगों को फायदा पहुंच रहा है। मंत्री और अधिकारी कोऑर्डिनेशन के साथ जनता की समस्याओं का समाधान करने में सफल भी हो रहे हैं।

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *