झारखंड में आज रिकार्ड 15 कोरोना के पॉजिटिव मरीज मिले

admin

झारखण्ड में कोरोना पॉजिटीव के मामले बढ़ते जा रहे है। रांची में जहां कोरोना पीड़ितों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है वही नए क्षेत्रो से भी कोरोना पॉजिटीव मरीज मिले है। रविवार शाम के आकड़ो के मुताबित रांची में कुल मरीज़ों की संख्या 55 हो गयी है।

0 0
Read Time:1 Minute, 30 Second

झारखण्ड में कोरोना पॉजिटीव के मामले बढ़ते जा रहे है। रांची में जहां कोरोना पीड़ितों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है वही नए क्षेत्रो से भी कोरोना पॉजिटीव मरीज मिले है। रविवार शाम के आकड़ो के मुताबित रांची में कुल मरीज़ों की संख्या 55 हो गयी है। रांची के हिंदपीढ़ी से कोरोना पॉजिटीव निकलने का सिलसिला जारी है, चुटिया थाना क्षेत्र से एक-एक पॉजिटीव मिले, रांची के सदर में काम करने वाले नर्स और कर्मचारी भी जद में आ गए, जो पिस्का मोड़ की रहने वाली है। अभी तक झारखण्ड में 82 मामले आए हैं जिसमें रांची के 55, बोकारो के 10, हज़ारीबाग़ के 3, धनबाद के 2, गिरीडीह के 1, सिमड़ेगा के 2, कोडरमा के 1, देवघर के 2, गढ़वा के 3 और पलामु के 3 शामिल हैं। जिसमें 13 मरीज़ ठीक हो चुके और 3 की मौत हो चुकी है।

पूरे देश में अभी तक कोरोना संक्रमित मरीज़ों की संख्या बढ़ कर 26917 हो गयी है। जहां 5914 लोग ठीक हो चुके हैं या अपने अपने-अपने घर जा चुके हैं वही 826 लोगों की मौत हो चुकी है।

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कोविड-19 से उत्पन्न झारखण्ड से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि कोरोना के नियंत्रण हेतु भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005 के तहत समय-समय निर्गत किये गए आदेश का झारखंड राज्य में अक्षरश: अनुपालन हेतु राज्य सरकार द्वारा ठोस कार्रवाई की गयी है।