Read Time:1 Minute, 3 Second
राजधानी रांची के झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के कार्यालय में जेएसएससी सीजीएल के परीक्षार्थियों का आज 16 दिसंबर से लेकर 20 दिसंबर तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होना है| साथ ही छात्रों के द्वारा जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में हुई धांधली का आरोप लगाते हुए पूरे झारखंड से छात्रों का जमावड़ा राजधानी रांची स्थित झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के कार्यालय के समीप घेराव और प्रदर्शन भी किया जाना है| जिसे लेकर झारखंड कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है| वहीं दूसरी और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करने आए छात्रों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है|