उत्तर प्रदेश के औरैया में गांव लौट रहे मजदूरों से साथ भीषण हादसा हुआ। एक चाय की दुकान पर खड़े मजदूरों पर एक ट्रेलर पलटने से 23 मजदूरों की मौत हो गई। हादसे में 35 मजदूर घायल हैं। हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर हुआ। ट्रेलर में चूना लदा था। बताया जा रहा है हादसे के शिकार मजदूर भी एक ट्रक से दिल्ली से बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल जा रहे थे।
National
मिजोरम में 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ा
कोरोनो वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए मिजोरम ने 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया है। राज्य के एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को एक बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों और कई संगठनों, जिनमें एनजीओ, चर्च और डॉक्टर शामिल हैं, ने लॉकडाउन के विस्तार का समर्थन किया।
Uber ने 3 मिनट के Zoom कॉल पर 3,500 कर्मचारियों को निकाला
Uber ने तीन मिनट की जूम कॉल के माध्यम से, लगभग 14% कर्मचारियों को विश्व स्तर पर निकाल दिया, जिसमें लगभग 14% कार्यबल शामिल है। उबेर की ग्राहक सेवा के प्रमुख रफिन शैवेलो द्वारा कर्मचारियों को खबर की घोषणा की गई। उन्होंने कर्मचारियों को बताया, “आज आपका उबेर के साथ अंतिम कार्य दिवस होगा।”
घर आने की चाहत के साथ मजदूरों ने पैदल ही नाप डाली हजारों किलोमीटर की दूरी
देश में कोरोना वायरस को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन की वजह से देश के औद्योगिक शहरों में लाखों की संख्या में प्रवासी मजदूर फंस गए हैं। सरकार इन प्रवासी मजदूरों को इनके मूल राज्यों में पहुंचाने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रही हैं। हालांकि, इसके बाद भी हजारों मजदूर ऐसे हैं जो
आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फिर एक बार देश को संबोधित करेंगे। PMO ने ट्वीट कर ये जानकारी साझा की है। पीएम मोदी रात 8 बजे देश से मुखातिब होंगे और सरकार की ओर से कोरोना को रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में बताएंगे। इस दौरान लॉकडाउन पर भी अहम ऐलान किया जा सकता है।
500 रुपये में तुरंत रिपोर्ट देने वाली भारतीय COVID-19 टेस्ट किट तैयार
पश्चिम बंगाल स्थित जीसीसी बायोटेक इंडिया ने कोरोना परीक्षण के लिए 500 की लागत वाली एक रियल-टाइम किट विकसित की है। जीसीसी बायोटेक इंडिया के एमडी आर मजूमदार ने कहा, “90 मिनट के भीतर, मरीज को कोरोनोवायरस परिणाम मिल सकता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपनी बात रखी
झारखंड मंत्रालय में कोरोना संकट और लॉकडाउन को लेकर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये विचार विमर्श किया। मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि मैंने श्रमिकों की मदद हेतु कई कदम उठाया है। जिसमे मनरेगा मजदूरी एवं श्रम दिवस में बढ़ोत्तरी, जीएसटी भुगतान, कर प्रणाली में संशोधन कर राज्य की धन संग्रह शक्ति बढ़ाने की कोशिश की है। वहीं रोजगार सृजन एवं लोगों के जीवन को बचाने का प्रयास भी किया जा रहा है।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अस्पताल में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत
देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दिल्ली के AIIMS में भर्ती करवाया गया है। सूत्रों के मुताबिक सीने में दर्द की शिकायत के बाद पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को एम्स में भर्ती कराया गया है।
12 मई से ट्रेन संचालन होगा शुरू, रांची समेत 15 शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनें
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट करके जानकारी साझा की है कि “रेलवे की योजना धीरे-धीरे 12 मई, 2020 से यात्री ट्रेन संचालन को फिर से शुरू करने की है, जिसमें शुरुआत में 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें नई दिल्ली को भारत के प्रमुख स्टेशनों से जोड़ेंगी। इन ट्रेनों में बुकिंग 11 मई को शाम 4 बजे शुरू होगी।” ये ट्रेनें डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू तवी को जोड़ने वाली नई दिल्ली स्टेशन से विशेष ट्रेनों के रूप में चलाई जाएंगी।
बिहार मिलिट्री पुलिस की बैरक में रह रहे सेवानिवृत जवान की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव
पटना में कोरोना संक्रमण की नई चेन सामने आई है। बिहार मिलिट्री पुलिस यानी बीएमपी की बैरक में रह रहे सेवानिवृत जवान की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद शुक्रवार को पांच और जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की जानकारी में बताया गया कि शुक्रवार को मिले पांचों संक्रमित बीएमपी जवान गुरुवार को मिले जवान के संपर्क वाले हैं। इनकी कांटेक्ट हिस्ट्री तैयार की जा रही है।