बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 569 हुई

admin

बिहार में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। सूबे में संक्रमित मरीजों की संख्या शुक्रवार को 569 हो गई। बिहार में शुक्रवार को मिले 19 नए मरीजों में छह समस्तीपुर, चार खगडि़या, तीन दरभंगा, दो सहरसा, एक सुपौल, दो पूर्वी चंपारण और एक कटिहार के मरीज शामिल हैं।

महाराष्ट्र में मालगाड़ी की चपेट में आने से 14 प्रवासी मजदूरों की मौत

admin

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में शुक्रवार को मालगाड़ी की चपेट में आने से चौदह प्रवासी श्रमिक मारे गए और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि वे रेल की पटरियों पर चल रहे थे और थकावट के कारण रेल की पटरियों पर सो रहे थे।

भारत में दिसंबर तक 2 करोड़ बच्चे पैदा होंगे: UNICEF

admin

यूनाइटेड नेशंस चिल्ड्रन्स फंड ने यह अनुमान लगाया है इस साल भारत में मार्च से दिसंबर के बीच सबसे अधिक 2 करोड़ बच्चे पैदा हो सकते हैं। यूनिसेफ के मुताबिक, मार्च से दिसंबर के बीच दुनियाभर में कुल 11 करोड़ 60 लाख बच्चों के पैदा होने का अनुमान है।

विशाखापट्टनम में जहरीली गैस का रिसाव बंद, 3000 लोग रेस्क्यू, 7 की मौत

admin

आंध्र प्रदेश के विशाखापटनम में एलजी पॉलिमर्स प्लांट से गुरुवार को केमिकल गैस लीक होने के कारण कम से कम 13 लोगों की मौत हुई है। मौक़े पर सभी आपातकालीन सेवाएं पहुंच गई हैं और 300 से ज़्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस का कहना है कि आसपास के इलाक़ों से सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पहुंचाया गया है।

कोरोनावाइरस की वजह से विदेश में फसे भारतीय लौटेंगे घर

admin

नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि ब्रिटेन में फंसे हुए भारतीयों को यात्रा के लिए 50,000 का भुगतान करना होगा, जबकि अमेरिका से उन लोगों पर 1 लाख का शुल्क लगेगा। 7 मई से 13 मई तक ब्रिटेन और अमेरिका के नागरिकों को निकालने के लिए सात उड़ानों का संचालन किया जाएगा।

शराब की दुकानें खुली, सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ी, पड़े डंडे, कमाई भरपूर हुई!

admin

कोरोना वायरस से निपटने के लिए लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ा दी गयी है लेकिन कुछ राहत भी दी गयी है। लॉकडाउन 3.0 में कुछ शर्तों के साथ कई गतिविधियों में कुछ रियायत मिली है। लगभग 40 दिनों के बाद शराब की दुकानों को भी खोलने की इजाजत मिली थी।

मोदी सरकार ने दो हफ्तों के लिए बढ़ाया लॉकडाउन, 17 मई तक रहेगा जारी

admin

देश में कोरोना वायरस का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए 17 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। जिसकी अधिसूचना गृह मंत्रालय भारत सरकार के तरफ़ से जारी कर दी गयी है।

मजदूर दिवस पर सरकार का बड़ा तोहफ़ा, तेलंगान से झारखंड के लिए खुली पहली ट्रेन

admin

आज तेलंगाना के लिंगमपल्ली से झारखंड के हटिया के लिए एक ट्रेन 1200 प्रवासियों को लेकर खुली है। समाचार एजेंसी पीटीआई से आरपीएफ़ के डीजी ने बताया कि इस ट्रेन में 24 कोच हैं। हिन्दुस्तान टाइम्स से रेलवे प्रोटेक्शन फ़ोर्स के डीजी अरुण कुमार ने कहा है, ”24 कोचों वाली ट्रेन 1200 प्रवासियों को लेकर झारखंड के हटिया के लिए निकली है और ट्रेन खोलने को लेकर आज फ़ैसला होगा।”

लॉकडाउन में फंसे मजदूर-छात्र जा सकेंगे अपने घर, MHA ने जारी की नई गाइडलाइन

admin

कोरोना वायरस के संकट से निपटने के लिए देश में लॉकडाउन लागू है। लॉकडाउन के कारण देश में कई लोग अपने घर से दूर दूसरी जगहों पर फंस गए है। इनमें प्रवासी मजदूर, तीर्थयात्री, पर्यटक और छात्र शामिल है। वहीं गृह मंत्रालय ने फंसे हुए लोगों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। नई गाइडलाइन के तहत फंसे हुए लोग अपने घर जा सकेंगे।

“italian bar dancer in india” गूगल में सर्च करने पर सोनिया गांधी का नाम क्यों आया?

admin

सोशल मीडिया पर ये दावा किया जा रहा है कि जब वो गूगल सर्च इंजन में ‘italian bar dancer in india’ सर्च कर रहे हैं तो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी का नाम सबसे पहले रिज़ल्ट के तौर पर दिख रहा है।