गुरुवार को 5 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई, 9 मरीज हुए ठीक

admin

झारखंड में गुरुवार को 5 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। जिसके बाद झारखंड में संक्रमण के मामले 132 हो गए है। झारखंड में गुरुवार को 5 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है। सभी मरीज पलामू के रहने वाले हैं। ये छत्तीसगढ़ से भागकर आये थे।

2 0
Read Time:1 Minute, 42 Second

झारखंड में गुरुवार को 5 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। जिसके बाद झारखंड में संक्रमण के मामले 132 हो गए है। झारखंड में गुरुवार को 5 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है। सभी मरीज पलामू के रहने वाले हैं। ये छत्तीसगढ़ से भागकर आये थे। नये मरीजों के मिलने के साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमण के 132 मामले हो गये हैं। गुरुवार को रांची के रिम्स अस्पताल से कोरोना के 09 मरीज ठीक हो कर निकले हैं। इन सभी की रिपोर्ट लगातार निगेटिव आई है। इस खबर से जिला प्रशासन सहित उन मरीजों के परिवार वालों में खुशी है साथ ही सभी ने एक स्वर में ठीक हो कर निकले मरीजों के लिए कहा, “आप हैं विजेता”। रिम्स रांची में पहली बार ऐसा हुआ है कि एक साथ 09 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। बता दें कि एक दिन पूर्व बुधवार को राज्य में 10 कोरोना मरीज रिकवर भी हुए थे। इनको मिलाकर राज्य में रिकवर हो चुके कोरोना मरीजों की संख्या 41 हो गयी है। इससे पहले राज्य में दो कोरोना मरीजों की मौत हुई है एक और मरीज की मौत हुई लेकिन उसकी रिपोर्ट निगेटिव हो चुकी थी।

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत में दिसंबर तक 2 करोड़ बच्चे पैदा होंगे: UNICEF

यूनाइटेड नेशंस चिल्ड्रन्स फंड ने यह अनुमान लगाया है इस साल भारत में मार्च से दिसंबर के बीच सबसे अधिक 2 करोड़ बच्चे पैदा हो सकते हैं। यूनिसेफ के मुताबिक, मार्च से दिसंबर के बीच दुनियाभर में कुल 11 करोड़ 60 लाख बच्चों के पैदा होने का अनुमान है।