पालकोट प्रखण्ड के बिलिंगबिरा पंचायत के लोवा खमन गांव में बीते रात्रि 10 बजे नक्सिलयों ने सड़क निर्माण में लगे चार गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार रायडीह प्रखंड के सीमा के धांगारीलुका गांव से गोएनधारा गांव सड़क निर्माण कार्य चल रहा था। रविवार को सभी गाड़ी को खड़ा कर मजदूर सो रहे थे।तभी बड़ी संख्या में नक्सलियों ने वहां पहुँच कर गांव के आस पास के ट्रेक्टर को ले जाने का फरमान देते हुए कम्पनी के खड़े वाहन ग्रेडर मसीन, जे सी बी, टेंकर, रोलर मसीन को आग के हवाले कर दिया। रात के अँधेरे में वाहन में आग लगने से टायर फटने की आवाज के बाद ग्रामीणों में दहशत हो गया। लोगो अपने अपने घरो में दुबके रहे। जितने भी मजदूर थे सभी रात में ही भाग निकले। गांव में दहशत का माहौल है।
Share the love Share this content
You Might Also Like
BSF इंस्पेक्टर के डिजिटल अरेस्ट का मामला: क्राइम ब्रांच ने यूपी से दो ठगों को गिरफ्तार किया, 71 लाख की ठगी का पर्दाफाश
“खुद ही मुसीबत को बुलावा दिया”: इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज का रेप केस में जमानत आदेश, फिर उठे सवाल


