भीम आर्मी के सदस्यों एवं कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

admin

भाजपा प्रदेश कार्यालय में शनिवार को भीम आर्मी एवं कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा। सभी युवाओं को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कमर कुमार बाउरी ने

0 0
Read Time:1 Minute, 44 Second

भाजपा प्रदेश कार्यालय में शनिवार को भीम आर्मी एवं कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा। सभी युवाओं को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कमर कुमार बाउरी ने भाजपा का पट्टा एवं माला पहना कर पार्टी में स्वागत किया। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और इसमें शामिल होना गर्व की बात है। इस वर्ष हम सब ने आजादी का अमृत महोत्सव मनाया है। आने वाले समय में भारत विश्व में एक शक्तिशाली देश के रूप में उभरेगा। 

अमर कुमार बाउरी ने सभी नए सदस्यों से आग्रह किया कि वे पूरी ईमानदारी से पार्टी के कार्यों को पूर्ण करें। सदस्यता ग्रहण करने वालों में हजारीबाग जिला से रोहित भुइँया, वरिष्ठ महासचिव भीम आर्मी, मनोज राम, सरोज राम, रोहित कुमार, राहुल राम, पंकज कुमार, कजरू राम, राजेश नाम, सुनील राम, अनिल कुमार, रक्षित राम, सूरज राय, सुरेश भुइँया, झरिया धनबाद के राहुल वाल्मीकि, अध्यक्ष वाल्मीकि समाज, रवि रावत, सनी रावत, रांची से कुणाल कुमार, सूरज नायक आदि से सदस्यता ग्रहण की।

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ब्राइनोलॉजी साइंटिफिक अकादमी ऑफ़ झारखण्ड (BSAJ) द्वारा प्रथम ऑनलाइन संगोष्ठी कराया गया

ब्राइनोलॉजी साइंटिफिक अकादमी ऑफ़ झारखण्ड द्वारा प्रथम ऑनलाइन संगोष्ष्ठी दिनांक २८ ८ २२ को कराया गया। संगोष्ठी का विषय निंद्रा, स्वप्न, स्मृति और कार्यप्रणाली था।