टोक्यो की कहानी को पेरिस ओलंपिक में दोहराते हुए, भारतीय हॉकी टीम ने कप्तान हरमनप्रीत सिंह के दो गोलों की बदौलत स्पेन को 2-1 से हराकर कांस्य पदक जीता। इस जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए वरिष्ठ पत्रकार और प्रभात खबर के कार्यकारी संपादक अनुज कुमार सिन्हा ने कहा, “भारतीय टीम को मेडल जीतने पर ढेर सारी बधाई। खिलाड़ियों के अंदर जीत की जबरदस्त भूख थी। गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने शानदार प्रदर्शन किया और मेडल दिलाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। भारत गोल्ड का भी हकदार था। सेमीफाइनल मुकाबले में टीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया।”
Share the love Share this content
You Might Also Like
‘Suits: LA’ के नए ट्रेलर में हार्वे स्पेक्टर की वापसी, गेब्रियल माच्ट फिर दिखेंगे अपने आइकॉनिक किरदार में
पाकिस्तानी अभिनेत्री हुमैरा असगर का शव कराची फ्लैट में मिला, 9 महीने पहले ही हो चुकी थी मौत


