पूजा लकड़ा ने पूरे देश में झारखंड का नाम रौशन किया

editor_jharkhand
0 0
Read Time:1 Minute, 48 Second

उड़ीसा के भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड ग्लोबल ट्राइबल क्वीन प्रतियोगिता-2025 में पूजा लकड़ा ने पूरे देश में झारखंड का नाम रौशन किया है।15 देशों से आई आदिवासी युवतियों के बीच हुई प्रतियोगिता में पूजा ने ट्राइबल ग्लोबल क्वीन वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर लिया है। सभी युवकों ने अपनी पारंपरिक पोशाक पहनकर अपने जनजाति का प्रतिनिधित्व किया था | ट्राइबल ग्लोबल क्वीन वर्ल्ड का खिताब जीतकर जब पूजा हटिया रेलवे स्टेशन पहुंची तो आदिवासी समुदाय के कई लोग उनके स्वागत में फूल माला लेकर खड़े थे। जहां कतर वध खड़े होकर उनका स्वागत किया और झारखंड की पारंपरिक संस्कृति और नृत्य का भी झलक देखने को मिला| ऐसे में पूजा भी अपने आप को रोक नहीं पाई और वह भी थिरकती हुई नजर आई| भुवनेश्वर से रांची पहुंचने के बाद पूजा लकड़ा ने बताया कि पहले ट्राइबल ग्लोबल क्वीन इंडिया थी और अब ट्राइबल ग्लोबल क्वीन वर्ल्ड, तो लगता है कि एक कदम आगे बढ़ाया है| उन्होंने कहा कि इसमें हमारे माता-पिता, दोस्त सभी लोगों का सहयोग रहा है| उन्होंने झारखंड के युवतियों को संदेश देते हुए कहा कि अपनी आवाज खुद बने और अपने ऊपर भरोसा रखें सफलता आपको जरूर मिलेगी|

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आदिवासी छात्र संघ के छात्रो ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जनजातीय विभाग की सुविधा को लेकर जताया विरोध

आदिवासी छात्र संघ के छात्रो ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जनजातीय विभाग की बुनियादी सुविधा को लेकर जताया विरोध| डॉ […]