केंद्रीय सरना स्थल में विभिन्न आदिवासी संगठनों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान समाज के लोगों ने पटेल चौक से सिरमटोली चौक तक हो रहे फ्लाई ओवर के निर्माण कार्य और एल&टी कंस्ट्रक्शन कंपनी की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर की ह। बता दें कि सिरमटोली का केंद्रीय सरना स्थल 46 डिसमिल से सिमटकर 25 डिसमिल पर आ गया है. फ्लाईओवर के निर्माण कार्य के कारण सड़क संकरा हो है। सरहुल के मौके पर लाखों लोग इस केंद्रीय सरना स्थल में पहुंचते हैं। ऐसे में सड़क संकरा होने कारण अव्यवस्था उत्पन्न होगी। मौके पर समाजसेवी के सोनू खलखो ने कहा कि अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित कल्याण विभाग के मंत्री चमरा लिंडा ने भी इस फ्लाई ओवर निर्माण कार्य का जायजा लेते हुए तत्काल कंपनी को कई बदलाव करने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके बातों को अनसुना किया गया। आदिवासियों का अस्तित्व संकट में है। विशेष कर हमारे धर्म से जुड़े इस सरना स्थल का अस्तित्व संकट में है।
Share the love Share this content
You Might Also Like
झारखंड में कैंसर देखभाल को सशक्त बनाने के लिए मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर ने Tata Trusts के सीईओ श्री सिद्धार्थ शर्मा से महत्वपूर्ण बैठक की
मंजूनाथ भजंत्री ने दिनांक 29 नवंबर 2024 को उपायुक्त, राँची का पदभार ग्रहण किया


