Volkswagen Golf GTI लॉन्च से पहले ही पहली खेप बिकी, 150 यूनिट्स की बुकिंग पूरी

editor_jharkhand
0 0
Read Time:3 Minute, 20 Second

Volkswagen ने हाल ही में भारत में अपनी चर्चित Golf GTI के प्री-बुकिंग की घोषणा की थी। अब कंपनी ने बताया है कि इसकी पहली खेप की सभी 150 यूनिट्स लॉन्च से पहले ही ग्राहकों द्वारा बुक कर ली गई हैं। Golf GTI भारत में Completely Built Unit (CBU) के तौर पर बेची जाएगी, और इसकी एंट्री को लेकर पहले से ही काफी चर्चा बनी हुई थी। इससे पहले कंपनी ने भारतीय बाजार में Tiguan R-Line SUV का परफॉर्मेंस वर्जन लॉन्च किया था।

कैसा है Golf GTI का लुक और डिजाइन?

8वीं जनरेशन की Volkswagen Golf GTI को पहले ग्रे शेड और ब्लैक B-पिलर के साथ शोकेस किया गया था। भारत में ये कार Kings Red Premium, Grenadilla Black Metallic और Oryx White Premium कलर ऑप्शन में मिलेगी। ग्लोबल वेरिएंट की तरह इसमें भी स्पोर्टी लुक देखने को मिलेगा।

  • यूनिक अलॉय व्हील डिजाइन
  • फ्रंट बंपर पर ब्लैक डिटेलिंग
  • सिंगल एग्जॉस्ट आउटलेट
  • फ्रंट डोर पर GTI बैज

इंटीरियर और फीचर्स

इसमें मिलेगा

  • 12.9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (ChatGPT बेस्ड वॉयस कमांड के साथ)
  • GTI-स्पेसिफिक डिजिटल डिस्प्ले (रेड हाइलाइट्स के साथ)
  • वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay
  • मल्टी-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल
  • वेंटिलेटेड, पावर्ड फ्रंट सीट्स

परफॉर्मेंस और इंजन

भारत में आने वाली Golf GTI में होगा

  • 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन
  • पावर: 265 hp
  • टॉर्क: 370 Nm
  • 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
  • फ्रंट-व्हील ड्राइव के साथ इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल फ्रंट-एक्सल डिफरेंशियल लॉक

Volkswagen का दावा है कि ये कार 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 5.9 सेकंड में पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 250 किमी/घंटा(इलेक्ट्रॉनिकली लिमिटेड) होगी।

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सरना स्थल समक्ष फ्लाईओवर का रैंप उतारने को लेकर पुरे आदिवासी समाज में झारखण्ड सरकार के खिलाफ नाराजगी

राजधानी रांची के सिरमटोली सरना स्थल के समक्ष फ्लाईओवर का रैंप उतारने का मुद्दा को लेकर पुरे आदिवासी समाज में […]