नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल के आयोजन को लेकर रांची उपयुक्त मंजूनाथ भजंत्री और एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर लोगों से मॉक ड्रिल के दौरान लाइट बंद रखने की अपील की है| रांची उपयुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने जनता से अपील करते हुए कहा कि मॉक ड्रिल के दौरान लोक प्रशासन का सहयोग करें | शहर के चार जगह को मॉक ड्रिल के लिए चिन्हित किया गया है | बता दे की पहलगाम के आतंकी हमले के बाद सुरक्षा की एहतियाती तैयारियों के तहत गृह मंत्रालय के निर्देश पर देश भर में मॉक ड्रिल की तैयारियां की जा रही हैं | देश में जिन 244 से ज्यादा स्थानों पर 7 मई को ‘नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल’ का आयोजन किया जा रहा है, उनमें झारखंड के 6 शहर शामिल हैं | झारखंड की राजधानी रांची के अलावा जमशेदपुर, बोकारो, गोड्डा, साहिबगंज और गोमिया में मॉक ड्रिल की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं |
मंजूनाथ भजंत्री और चंदन कुमार सिन्हा लोगों से मॉक ड्रिल के दौरान लाइट बंद रखने की अपील

Read Time:1 Minute, 27 Second