झारखण्ड भाजपा की कमान दीपक प्रकाश को

admin
0 0
Read Time:1 Minute, 45 Second

भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने आखिर झारखण्ड भाजपा की कमान महामंत्री दीपक प्रकाश को दे दिया है। प्रदेश भाजपा में उनकी नाम की घोषण हो गई। दीपक प्रकाश की प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुहर लगाईं है।

मालूम हो कि कल ही झारखंड भाजपा विधायक दल का नेता 14 साल बाद पार्टी में लौटे बाबूलाल मरांडी को बनाया गया। उस समय राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा था कि नए प्रदेश अध्यक्ष का एलान जल्द होगा। दीपक प्रकाश प्रदेश अध्यक्ष के रूप में लक्ष्मण गिलुवा की जगह लेंगे।

गिलुवा लोकसभा चुनाव व विधानसभा चुनाव में हार गए थे। विधानसभा चुनाव में उनके नेतृत्व में पार्टी का प्रदर्शन भी संतोषजनक नहीं रहा। हालांकि उनका कार्यकाल पूरा हो गया था और देश भर में संगठन में नयी नियुक्तियों का सिलसिला जारी है, जाहिर है ऐसे में किसी नए शख्स को प्रदेश बनाया जाना ही था। दीपक प्रकाश को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। अब झारखंड में भाजपा की कमान बाबूलाल मरांडी एवं दीपक प्रकाश के हाथों में रहेगी।

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 28 फरवरी 2020 से

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 28 फरवरी 2020 से 28 मार्च 2020 तक आहूत किया गया है। एक माह तक […]