रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ से अपराधियों ने 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। अपराधियों ने श्री सेठ के मोबाइल पर मैसेज भेजकर तीन दिनों के भीतर पैसे देने की मांग की है। पैसा नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गयी है। श्री सेठ ने इसकी जानकारी दिल्ली में पुुलिस को दी। दिल्ली पुलिस को प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि यह धमकी रांची के होसिर से दी गयी है। दिल्ली पुलिस ने इसकी जानकारी झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता को भी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजीपी ने तत्काल मामले की जांच शुरु कर दी है।
Share the love Share this content
You Might Also Like
“पहले विराट कोहली की बात करते हैं”: मोहम्मद रिज़वान की प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय स्टार के लिए तारीफों की झड़ी
Realme 14 5G हुआ लॉन्च: दमदार प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और बेहतरीन फीचर्स के साथ


