45 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया स्नान, माघ पूर्णिमा और शिवरात्रि पर बन सकता है नया रिकॉर्ड

editor_jharkhand
0 0
Read Time:4 Minute, 28 Second

महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं की आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। संगम में स्नान करने वालों की संख्या 45 करोड़ के पार पहुंच चुकी है, जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पूर्वानुमान को पहले ही सच साबित कर चुकी है। मंगलवार सुबह 8 बजे तक 50 लाख श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान किया, जिससे कुल संख्या 45 करोड़ पार हो गई। अभी महाकुंभ के समापन में 15 दिन बाकी हैं और दो प्रमुख स्नान पर्व—माघ पूर्णिमा और महाशिवरात्रि—आने वाले हैं, जिससे यह संख्या 50-55 करोड़ तक पहुंचने की संभावना है।

विविधता और भव्यता का संगम

मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी के तीन अमृत स्नानों के बाद भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ है। हर दिन लाखों श्रद्धालु देश-विदेश से प्रयागराज आकर त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। मंगलवार, 11 फरवरी को सुबह 8 बजे तक 49.68 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया, जिनमें 10 लाख कल्पवासी और हजारों देश-विदेश से आए साधु-संत भी शामिल रहे।

अब तक के आंकड़ों के अनुसार, सर्वाधिक 8 करोड़ श्रद्धालुओं ने मौनी अमावस्या पर स्नान किया, जबकि मकर संक्रांति पर 3.5 करोड़ लोगों ने त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाई। एक फरवरी और 30 जनवरी को 2-2 करोड़ से अधिक, पौष पूर्णिमा पर 1.7 करोड़ और बसंत पंचमी पर 2.57 करोड़ श्रद्धालु संगम तट पर पहुंचे। माघ पूर्णिमा से पहले भी हर दिन 1 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम तट पर स्नान के लिए आ रहे हैं।

प्रमुख हस्तियों ने भी किया संगम स्नान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनका मंत्रिमंडल, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावतअर्जुन राम मेघवालश्रीपद नाइक, सांसद सुधांशु त्रिवेदी, राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति, असम विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे, सांसद रवि किशन, हेमा मालिनी, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर, भाग्यश्री, मिलिंद सोमण, ओलंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल, अंतरराष्ट्रीय पहलवान खली, कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा, अभिनेत्री ईशा गुप्ता, कवि कुमार विश्वास, क्रिकेटर सुरेश रैना समेत कई गणमान्य व्यक्ति भी संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं।

महाकुंभ 2025 न केवल श्रद्धालुओं की संख्या बल्कि इसकी भव्यता और विविधता के लिए भी इतिहास रच रहा है। जैसे-जैसे समापन की ओर बढ़ रहा है, यह तय है कि यह महाकुंभ आस्था और संस्कृति का अद्भुत संगम साबित होगा।

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांगो में मिलिशिया ग्रुप का कहर: 55 नागरिकों की निर्मम हत्या, संयुक्त राष्ट्र की सेना नाकाम

अफ्रीकी देश कांगो के पूर्वोत्तर हिस्से में एक बार फिर मिलिशिया हिंसा ने भयावह रूप ले लिया। सोमवार को कोडेको […]