Blog

हिंदपीढ़ी में बैरिकेडिंग हटाने को लेकर पुलिस और स्थानीय लोगों में हुई नोक-झोक

admin

राजधानी रांची में जहां लगातार कोरोना मरीज की संख्या बढ़ रही है वहीं कोरोना क्षेत्र के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हिंदपीढ़ी में एक बार फिर पुलिस और आम जनता के बीच नोक झोंक हुई। ज्ञात हो कि हिंदपीढ़ी से अभी तक सबसे अधिक कोरोना मरीज की पुष्टि की गई थी। वहीं यहां की सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ को भी लगाया गया है। बावजूद इसके यहां के लोग पुलिस प्रशासन के साथ अक्सर उलझते नजर आ जाते हैं।

रघुवर दास ने अप्रभावित क्षेत्रों में औद्योगिक संस्थान खोलने का किया आग्रह

admin

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर राज्य के औद्योगिक संस्थानों में संगठित मजदूरों के साथ-साथ अस्थायी एवं ठेका मजदूरों में व्यापक हित में कोविड-19 से अप्रभावित क्षेत्रों के उद्योगों को शीघ्र खोलने का आग्रह किया है।

आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे PM मोदी

admin

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फिर एक बार देश को संबोधित करेंगे। PMO ने ट्वीट कर ये जानकारी साझा की है। पीएम मोदी रात 8 बजे देश से मुखातिब होंगे और सरकार की ओर से कोरोना को रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में बताएंगे। इस दौरान लॉकडाउन पर भी अहम ऐलान किया जा सकता है।

500 रुपये में तुरंत रिपोर्ट देने वाली भारतीय COVID-19 टेस्ट किट तैयार

admin

पश्चिम बंगाल स्थित जीसीसी बायोटेक इंडिया ने कोरोना परीक्षण के लिए 500 की लागत वाली एक रियल-टाइम किट विकसित की है। जीसीसी बायोटेक इंडिया के एमडी आर मजूमदार ने कहा, “90 मिनट के भीतर, मरीज को कोरोनोवायरस परिणाम मिल सकता है।

बच्चों की सुरक्षा को लेकर सनी लियोन लॉकडाउन में गयी अमेरिका

admin

सनी लियोन और पति डैनियल वेबर ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा करते हुए कहा है कि वे लॉक डाउन के बीच अमेरिका में हैं। सनी ने कहा बच्चों की सुरक्षा के लिए मुझे और मेरे पति को मौक़ा मिला और हम लॉस एंजिल्स आ गए। एक उपयोगकर्ता की सवाल के बारे में जवाब देते हुए कि वे अमेरिका कैसे गए, डैनियल ने कहा, “केएलएम सरकार की उड़ान।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपनी बात रखी

admin

झारखंड मंत्रालय में कोरोना संकट और लॉकडाउन को लेकर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये विचार विमर्श किया। मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि मैंने श्रमिकों की मदद हेतु कई कदम उठाया है। जिसमे मनरेगा मजदूरी एवं श्रम दिवस में बढ़ोत्तरी, जीएसटी भुगतान, कर प्रणाली में संशोधन कर राज्य की धन संग्रह शक्ति बढ़ाने की कोशिश की है। वहीं रोजगार सृजन एवं लोगों के जीवन को बचाने का प्रयास भी किया जा रहा है।

मंत्री चंपई सोरेन ने झारखंड चालक एवं परिवहन सुरक्षा अभियान का किया शुभारंभ

admin

मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि कोविड-19 से उत्पन्न आपातकाल में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। हमें इस से लड़ना है और जीना है। उन्होंने कहा कि वाहन मालिकों, चालको एवं आम लोगों तक कोविड-19 से बचाव की जानकारी पहुंचाने के लिए झारखंड राज्य परिवहन विभाग द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। विभाग द्वारा जारी मार्गदर्शिका में बताया गया है कि लोगों से फिजिकल डिस्टेंसिंग बनाकर रखें, हाथ हमेशा धोते रहें, मास्क का इस्तेमाल करें और वाहन को सैनिटाइज करते रहे।

पूर्व सीएम ने लगाई गुहार, हेमंत शुरू करें पुरानी योजना

admin

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि हमारे अन्नदाताओं को आर्थिक रूप से संबल बनाने और उन्हें छोटी-मोटी चीजों के लिए ऋण ना लेना पड़े, इसके लिए मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना की शुरुआत होने के बाद से किसानों को काफी राहत मिली थी। किसानों को सालाना पांच हजार से 25 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता मिल रही थी।

बाघमारा से भाजपा विधायक ढ़ुल्लू महतो ने धनबाद कोर्ट में किया सरेंडर

admin

भाजपा विधायक ढ़ुल्लू महतो ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। ढ़ुल्लू महतो बाधमारा से भाजपा के विधायक हैं। जानकारी के मुताबिक ढ़ुल्लू महतो ने सोमवार की सुबह धनबाद सिविल कोर्ट के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट संगीता के कोर्ट में सरेंडर किया है।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अस्पताल में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत

admin

देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दिल्ली के AIIMS में भर्ती करवाया गया है। सूत्रों के मुताबिक सीने में दर्द की शिकायत के बाद पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को एम्स में भर्ती कराया गया है।