सीपी सिंह ने राज्य सरकार पर किया कड़ा प्रहार
भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री सह विधायक सीपी सिंह ने राज्य के पुलिस प्रशासन पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि राज्य के पुलिस महानिदेशक एक अधिकारी की भाषा नही बल्कि सत्त्ताधारी दल के कार्यकर्ता की भाषा बोल रहे हैं। दरअसल यह सरकार राष्ट्र व्यापी संकट में भी तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। सरकार के छोटे से लेकर बड़े पदाधिकारियों पर गैर कानूनी निर्णयों के लिये दबाव बनाया जा रहा है। पदाधिकारी सरकार के इशारे पर कठपुतली बने हुए हैं जबकि पदाधिकारी किसी दल से नही बल्कि नियमो से बंधे होते हैं।

