रघुवर श्रवण बने तो हेमंत बने राम

admin

कहते हैं जो मंदिर-मस्जिद की यात्रा करवाए उसे पुण्य मिलता है। रघुवर जी ने अपने कार्यकाल में कुछ ऐसा ही किया, बुजुर्गों को तीर्थ कराया और सभी का आशीर्वाद उन्हें प्राप्त हुआ। अपने 5 साल के कार्यकाल में कई ऐसे काम किए जो सराहनीय है, पर चुनाव के परिणाम कुछ और बयान कर गए। वे अपनी सरकार ना बचा सके।

बाबुलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

admin

भाजपा विधायक दल के नेता बाबुलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखा। पत्र में उन्होंने कहा कि लाॅकडाउन के बीच कल तेलंगाना में फंसे झारखंड के प्रवासी मजदूरों और अन्य लोगों के लिए विशेष रेल का परिचालन कर उन्हें झारखंड लाया गया है।

मुख्यमंत्री ने संताल परगना के सांसदों और विधायकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात की

admin

मुख्यमंत्री ने संताल परगना के सांसद एवं विधायकों से उनके क्षेत्रों में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के नियंत्रण के उपायों पर विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री ने संताल परगना के सांसदों एवं विधायकों से कहा कि सभी जनप्रतिनिधि इस बात का ध्यान रखें कि उनके क्षेत्रों में लॉकडाउन सख्ती से लागू हो।

लॉक डाउन में भी फलफूल रहा देह व्यापार, झामुमो ने निष्पकक्ष जांच की मांग की

admin

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कहा है कि विगत 26 अप्रैल को जमशेदपुर के एक बड़े होटल दी अल्कोर होटल में लंबे समय से चल रहे अनैतिक देह व्यापार, अय्याशी, जुआ खेलने एवं शराब पीने की कवायद का भंडाफोड़ हुआ। जिसमें होटल मालिक सहित जमशेदपुर शहर के बड़े-बड़े धन कुबेरों एवं अनैतिक कार्यों में सम्मिलित पेशेवर लड़की की भी गिरफ्तारी हुई। इस तरह के जघन्य अपराध में सम्मिलित लोगों को विभिन्न आपराधिक धाराओं में जेल तो भेज गया लेकिन यह अभी भी अपर्याप्त सा लगता है।

बुधवार को भाजपा के विधायक, सांसद, जिलाअध्यक्ष एक दिवसीय उपवास पर बैठे

admin

रांची के सांसद संजय सेठ ने आज अपने आवास पर सुबह 10:00 am से अपराहन 4:00 बजे तक उपवास रखा। सांसद सेठ ने कहा इस कोरोना महामारी से निपटने में राज्य सरकार पूरी तरह विफल रही इसी को लेकर आज पूरे प्रदेश में उपवास कार्यक्रम झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष दीपक प्रकाश के आह्वान पर आयोजित की गई।

लॉकडाउन के नियमों और सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी पर रियायतों को लिया जाएगा वापस: मुख्यमंत्री

admin

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि लॉकडाउन में आज से बेहत सख्त शर्तों के साथ कुछ जरुरी सेवाओं में छूट दी जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के द्वारा जारी गाइलाइन के तहत ही झारखंड में भी रियायतें दी जा रही हैं, लेकिन इस राज्य की भी अपनी कुछ समस्याएं और जरुरतें हैं।

सीपी सिंह ने राज्य सरकार पर किया कड़ा प्रहार

admin

भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री सह विधायक सीपी सिंह ने राज्य के पुलिस प्रशासन पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि राज्य के पुलिस महानिदेशक एक अधिकारी की भाषा नही बल्कि सत्त्ताधारी दल के कार्यकर्ता की भाषा बोल रहे हैं। दरअसल यह सरकार राष्ट्र व्यापी संकट में भी तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। सरकार के छोटे से लेकर बड़े पदाधिकारियों पर गैर कानूनी निर्णयों के लिये दबाव बनाया जा रहा है। पदाधिकारी सरकार के इशारे पर कठपुतली बने हुए हैं जबकि पदाधिकारी किसी दल से नही बल्कि नियमो से बंधे होते हैं।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस, प्रवक्ता के जन्मदिन में शामिल हुए मंत्री, पब्लिक गैदरिंग कर उड़ाया लॉक डाउन का मजाक

admin

कोरोना वायरस के इस वैश्विक समस्या के समय भी कांग्रेस नियमों की धज्जियां उड़ा रही है। प्रवक्ता, झारखंड कांग्रेस आलोक दुबे के जन्मदिन के अवसर पर झारखंड सरकार के नेता सहित कई कार्यकर्ता इस समारोह में शामिल हुए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने राज्य सरकार पर किया कड़ा प्रहार

admin

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने राज्य सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि राज्य में विधि व्यवस्था ध्वस्त […]