अपने गांव की धरती की महक ही कुछ और होती है। ऐसा ही कुछ दिखा जब केरल के एर्नाकुलम से प्रवासी मजदूर झारखंड अपने प्रदेश झारखंड पहुंचे। स्पेशल ट्रेन से इन सभी मजदूरों की केरल से वापसी हुई है। हटिया रेलवे स्टेशन पहुंचने पर इन मजदूरों का फूल देकर स्वागत किया गया, साथ ही खाने का पैकेट भी दिया गया।
Blog
झारखण्ड में अन्य राज्यों के फंसे लोग घर वापस जाने हेतु झारखंड सहायता पोर्टल पर पंजीकृत कराएं
अन्य राज्य के वैसे व्यक्ति जो लॉक डाउन की वजह से झारखंड में फंसे है वह झारखण्ड सहायता पोर्टल के वेब लिंक http://covid19reg.jharkhand.gov.in/ पर खुद को पंजीकृत करें, जिससे राज्य सरकार आप तक पहुँच सके और आपको आपके राज्य तक पहुंचा सके।
हम गरीब हैं साहब, दो वक्त की….
जी हां, हम हैं भारत के गरीब। जिन्हें दो वक्त की रोटी नसीब नहीं होती। जिनके पास रहने के लिए छत भी नहीं है। हम हर दिन कमाते है और हर दिन रोटी का जुगाड़ करते है। हमें अपना पेट भरने के लिए सरकार पर निर्भर होना पड़ता है। सरकारी योजनाओं के बिना हमारे घर चूल्हा नहीं जलता।
फ्रांस में दिसंबर में ही COVID-19 की रिपोर्ट सामने आई थी
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मंगलवार को कहा कि यह आश्चर्य की बात नहीं है कि फ्रांस में 27 दिसंबर को COVID-19 की एक रिपोर्ट सामने आई थी। डब्ल्यूएचओ के प्रवक्ता क्रिश्चियन लिंडमियर ने कहा कि फ्रांस के कोरोनोवायरस के पहले तीन मामलों की पुष्टि 24 जनवरी को होने के लगभग एक महीने पहले, कोरोना की एक रिपोर्ट आयी थी।
कोरोनावाइरस की वजह से विदेश में फसे भारतीय लौटेंगे घर
नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि ब्रिटेन में फंसे हुए भारतीयों को यात्रा के लिए 50,000 का भुगतान करना होगा, जबकि अमेरिका से उन लोगों पर 1 लाख का शुल्क लगेगा। 7 मई से 13 मई तक ब्रिटेन और अमेरिका के नागरिकों को निकालने के लिए सात उड़ानों का संचालन किया जाएगा।
क्रिकेट प्रशासक और शिक्षक आरएन गौड़ का मंगलवार को पुणे में निधन
70 और 80 के दशक में क्रिकेट प्रशासक और शिक्षक आरएन गौड़ का मंगलवार को पुणे में निधन हो गया। वह पुणे में अपने पुत्र के पास थे। 80 साल के गौड़ बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के आजीवन सदस्य भी थे और रांची जिला क्रिकेट एसोसिएशन में उपाध्यक्ष भी रहे थे।
झारखण्ड में आज कोरोना के 10 मामले आये, 8 रांची और 2 दुमका से
आज दुमका से भी कोरोना पॉजिटिव मरीज का खाता खुला गया है। आज झारखण्ड में 10 मामले आये हैं। झारखण्ड में कुल 125 मामले आए हैं।
मंत्री मिथिलेश ठाकुर के ट्वीट पर फैला भ्रम, प्रतुल शाहदेव ने कहा माफ़ी मांगे मंत्री
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि मंत्री मिथिलेश ठाकुर के द्वारा ट्वीट किया गया कि आज लुधियाना से एक स्पेशल ट्रेन झारखंड के लिए खुलने वाली है। उसके बाद झारखंडी मजदूर लुधियाना रेलवे स्टेशन पर जुटने लगे। इन मज़दूरों को तितर-बितर करने के लिए पंजाब पुलिस ने लाठीचार्ज किया और बल का प्रयोग किया जो बहुत दुखद है।
मुख्यमंत्री ने नामकुम स्थित भारतीय प्राकृतिक रॉल और गोंद संस्थान का भ्रमण किया
झारखण्ड के मजदूरों- किसानों को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों का रुख नहीं करना पड़े, मजदूरों का पलायन रुके इस दिशा में सरकार ने पहल शुरू कर दी है। कोरोना संकट को लेकर लौटने वाले प्रवासी मजदूरों को अपने ही गांव और पंचायत में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज नामकुम स्थित भारतीय प्राकृतिक रॉल और गोंद संस्थान के द्वारा लाख का उत्पादन प्रसंस्करण और उत्पाद निर्माण की दिशा में किए जाने वाले कार्य और अनुसंधान का जायजा लेने के क्रम में कहीं।
कोरोना से जंग में आप सभी का सहयोग आपेक्षित- उपायुक्त
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्रीमती नैंसी सहाय द्वारा जानकारी दी गयी कि लॉक डाउन के वजह से बहुत से असहाय, निर्धन एवं गरीब लोग प्रभावित हुए हैं। ऐसे में उनके सहयोग हेतु प्रशासन द्वारा लगातार आवश्यक कार्य किया जा रहें है। इसके अलावा समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों एवं संस्थानों द्वारा भी आगे आकर अपने सामर्थ्य के अनुसार सहयोग किये जा रहे हैं।